Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दो घंटे तक चलता रहा ताण्डव उपनिरीक्षक सहित पांच पुलिस कर्मी घायल दहशत में ग्रामीण घर छोड़कर भागे, 18 नामजद और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा, पांच गिरफ्तार

आजमगढ़। जनपद के थाना निजामाबाद क्षेत्र के गांधीपुर (नट बस्ती) गांव में मंगलवार सुबह करीब 6 बजे दो गुटों के बीच शुरू हुआ पथराव इतना उग्र हो गया कि पुलिसकर्मियों पर ही हमला हो गया। उपनिरीक्षक परमात्मा यादव सहित पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना में सड़क जाम रही, अफरा-तफरी मची और ग्रामीण दहशत में घर छोड़कर भागे। पुलिस ने 18 नामजद और 10-15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उ0नि0 परमात्मा यादव मय हमराही हे0का0 लच्छीराम राजभर, का0 संजीव कुमार शर्मा, रवि कुमार मौर्या और का0 अमित यादव नंदनगर बाजार में चेकिंग कर रहे थे। तभी थाने से ग्राम गांधीपुर तत्काल पहुंचने का निर्देश मिला। मौके पर पहुंचते ही देखा कि सड़क के दोनों ओर से लगातार पत्थर चल रहे थे। आसपास के लोग भयभीत होकर भाग रहे थे। ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि गांव के कुछ लोग अवैध असलहा, ईंट-पत्थर, डंडे लेकर जान से मारने की नीयत से सड़क पर जमा थे। पुलिस ने समझाने की कोशिश की तो डायल 112 की गाड़ियां भी पहुंच गईं। लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस पर ही पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
नामजद आरोपियों में असलम पुत्र राजेश शेख, गोलू पुत्र राजेश शेख, आतिल पुत्र अब्बास, नौशाद पुत्र खलील, महबूब पुत्र स्व0 मुख्तार, गफ्फार पुत्र सिब्ले, अरशद पुत्र किताबू, शाहिद पुत्र स्व0 सत्तार, इसरायल पुत्र स्व0 साबस, साधू पुत्र सकूर, अनवर पुत्र हनीफ, मिस्टर पुत्र जब्बार, रहमान पुत्र दुद्ध, टिल्लू पुत्र दुधु, शाहिद पुत्र अलाऊ, जाहिद पुत्र अलाऊ, सलमान पुत्र अलाऊ, इल्ताफ पुत्र अलाऊ, अलाऊ पुत्र तकी सभी निवासी गांधीपुर, थाना निजामाबाद। इनके साथ 10-15 अज्ञात व्यक्ति भी शामिल थे। भीड़ ने पुलिस वाहनों पर पत्थर फेंके, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। कई घरों के लोग दरवाजे-खिड़कियां बंद कर छिप गए, जबकि कुछ अपने बच्चों को लेकर खेतों में भाग गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने की चेतावनी दी, लेकिन उपद्रवी लाठी, डंडा, सरिया, लोहे की रॉड और असलहों के साथ सड़क पर आ गए। इस दौरान थानाध्यक्ष हीरेंद्र प्रताप सिंह मय हमराही हे0का0 नरेंद्र नारायण यादव, का0 अजय जायसवाल और म0का0 आरती तिवारी भी मौके पर पहुंचे। समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन भीड़ ने गाली-गलौज करते हुए फिर पत्थरबाजी की। पत्थरबाजी में उ0नि0 परमात्मा यादव, हे0का0 लच्छीराम राजभर, का0 संजीव कुमार शर्मा, रवि कुमार मौर्या, का0 अमित यादव शामिल हैं। उपद्रव सुबह 6 बजे से 8 बजे तक चला, जिससे गांधीपुर-फरिहा-कप्तानगंज लिंक मार्ग बाधित रहा। क्षेत्र में अराजकता और लोक शांति भंग हुई। ग्रामीणों की शिकायत पर थानाध्यक्ष ने उचित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर मामले में पांच आरोपियों अनवर पुत्र हनीफ उर्फ हनीब (35 वर्ष) निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, रहमान पुत्र दुद्धु (35 वर्ष) निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, मिस्टर पुत्र जब्बार (32 वर्ष) निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, साधू पुत्र सकूर (55 वर्ष) निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद, टिल्लू पुत्र दुद्धु (52 वर्ष) निवासी ग्राम गंधुवई, थाना निजामाबाद को फरिहा रेलवे फाटक के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh