Latest News / ताज़ातरीन खबरें

गोदान एक्सप्रेस में मिला लावारिस बैग खोलते ही उड़े होश प्रतिबंधित मौत का सामान मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस ने लिया कब्जे में

आजमगढ़। जीआरपी पुलिस ने गोदान एक्सप्रेस ट्रेन (नंबर 11056) में चेकिंग के दौरान जनरल बोगी से 4 ट्रॉली बैग और 1 पिट्ठू बैग बरामद किया। इनमें से ट्रॉली बैगों से 990 शीशियां आनरेक्स कफ सिरफ मिलीं, जिनकी अनुमानित कीमत 2.10 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस को संदेह है कि यह नशे के लिए सिरफ की तस्करी की जा रही थी। हाल के दिनों में कई राज्यों में दर्जनों बच्चों की सिरफ पीने से मौत के बाद सरकार ने कई सिरफ की बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस घटना को इसी संदर्भ में देखा जा रहा है।
अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी., पुलिस महानिरीक्षक रेलवे मोदक राजेश डी., पुलिस उपमहानिरीक्षक रेलवे लखनऊ सुधा सिंह के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई हुई। यात्रियों की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और अवैध तस्करी रोकने के लिए रेलवे स्टेशन, परिसर और ट्रेनों में लगातार चेकिंग की जा रही है। गोंडा से मुंबई जा रही ट्रेन में स्कॉर्ट कर्मचारियों ने ड्यूटी के दौरान जनरल बोगी में 4 ट्रॉली बैग (2 लाल, 1 हरा और 1 आसमानी रंग) तथा 1 बैंगनी रंग का पिट्ठू बैग लावारिस हालत में पाया। बैग खोलने पर 100 एमएल की 990 शीशियां आॅनरेक्स सिरफ मिलीं, जो 33 बंडलों (प्रत्येक में 30 शीशियां) में पैक थीं। पिट्ठू बैग से इस्तेमाल किए कपड़े और 1 मोबाइल फोन बरामद हुआ। मालिक का कोई दावा न मिलने पर पुलिस ने सामान कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जीआरपी थाना आजमगढ़ की टीम ने यह सफलता हासिल की।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh