Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मार्टिनगंज एसडीएम ने खेत में धान की फसल की कटाई की, धान की उपज का सर्वे करने के लिए की क्रॉप कटिंग, राजस्व टीम रही मौजूद

आजमगढ़ : मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के सतैनी गांव में बुधवार को मार्टिनगंज एसडीएम दिव्या सिकरवार द्वारा क्रॉप कटिंग कृषि धान की उपज का सर्वे करने के लिए धान की फसल की कटाई की गई। एसडीएम ने गांव के खेत में धान की फसल की कटाई की। धान की उपज पैदावार का नाप जोख किया। वर्तमान फ़सली वर्ष 1433 के अंतर्गत 43.3 वर्ग मीटर के दो प्लाट में क्रॉप कटिंग किया गया।
इस दौरान सतेनी गांव में क्रॉप कटिंग गाटा संख्या 03 में कुल 43.3 वर्गमीटर खेत में गाटा संख्या 43 में कुल 43.33 में 16.50 की मड़ाई कर उपज प्राप्त किया। इस दौरान एसडीएम दिव्या सिकरवार ने मौजूद किसानों से कृषि धान की उपज की जानकारी ली। वही एसडीएम दिव्या सिकरवार ने मौजूद किसान से फॉर्मर रजिस्ट्री के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए लेखपाल को किसान पहचान पत्र फॉर्मर रजिस्ट्री का रजिस्ट्रेशन कराने का निर्देश दिया। इस दौरान कानूनगो शिवधारी भारती, लेखपाल अखिलेश तिवारी, ग्राम प्रधान प्रहलाद यादव, किसान संदीप यादव, रामनारायन यादव, राजबहादुर यादव, कृष्णचंद्र समेत अन्य किसान मौजूद रहे।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh