शिवधाम बेलवाई में 1.51 लाख दीपों से जगमगाई देव दीपावली
•डॉ. वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’ के संयोजन में हुआ भव्य दीपोत्सव, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं की उमड़ी अपार भीड़ ।
कादीपुर सुलतानपुर।कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर शिवधाम बेलवाई अखंडनगर कलान में देव दीपावली का पर्व अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के प्रबंध निदेशक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’ के संयोजकत्व में पूरे शिवधाम परिसर को 1,51,000 दीपों की दिव्य आभा से आलोकित किया गया। दीपों की रौशनी से पूरा धाम दिव्यता और भक्ति से भर उठा।
श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक, पूजन और आरती कर सुख-समृद्धि की कामना की। चारों ओर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष से वातावरण गूंज उठा। दीपों की लौ में नहाया शिवधाम बेलवाई स्वर्गिक दृश्य प्रस्तुत कर रहा था।
इस भव्य आयोजन में अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। विधायक राजेश गौतम, विधायक राज प्रसाद उपाध्याय, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, विधायक शाहगंज रमेश सिंह, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, उपाध्यक्ष आनंद प्रकाश द्विवेदी, प्रमुख बंटी सिंह, सहित क्षेत्र के तमाम संभ्रांत लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
इसके साथ ही सामाजिक कार्यकर्ता हवालदार सिंह, राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्लू, और अरुण कुमार सिंह उर्फ गुड्डू ने भी दीपोत्सव में सहभागिता कर आस्था की इस ज्योति में अपना योगदान दिया।
डॉ. वेद प्रकाश सिंह ‘राजू भैया’ ने कहा —
“देव दीपावली केवल दीपों का उत्सव नहीं, बल्कि यह हमारी संस्कृति, भक्ति और एकता का प्रतीक है। शिवधाम बेलवाई की यह परंपरा जनसहभागिता से और भी उज्ज्वल होती जा रही है।”
कार्यक्रम के दौरान भक्ति संगीत, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को और भी मंगलमय बना दिया। श्रद्धा, आस्था और भारतीय परंपरा की अनूठी झलक के साथ शिवधाम बेलवाई ने देव दीपावली की अमिट छाप छोड़ी।























































Leave a comment