Latest News / ताज़ातरीन खबरें

छेडख़ानी व सिपाही से मारपीट के आरोपित जिला पंचायत सदस्य समेत दो गिरफ्तार

आजमगढ़। जिले के महराजगंज कोतवाली परिसर स्थित फायर स्टेशन गेट के पास रविवार देर शाम चाय दुकानदार की पत्नी से छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने जिला पंचायत सदस्य फौजदार यादव और मोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें  कि महराजगंज ब्लॉक के रुद्रपुर क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा कार्यकर्ता फौजदार यादव रविवार देर शाम नशे की हालत में फायर स्टेशन गेट के पास स्थित चाय की दुकान पर पहुंचे। वहां उन्होंने दुकानदार की पत्नी से गाली-गलौज एवं छेड़खानी शुरू कर दी। उसी दौरान थाना में तैनात सिपाही अभिषेक पांडेय अपनी दो वर्षीय बेटी को दवा दिलाने जा रहे थे। जब उन्होंने घटना का विरोध किया तो आरोपितों को यह बात नागवार लगी और उन्होंने सिपाही पर हमला कर दिया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh