Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सरदार पटेल जयंती पर होने वाली “तिरंगा यात्रा” की तैयारी बैठक सम्पन्न, विधायक राजेश गौतम ने की सफलता की अपील ।

•15 नवम्बर को ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में भारी जनसमूह की भागीदारी सुनिश्चित करने पर हुई चर्चा ।
कादीपुर सुलतानपुर । लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती के अवसर पर आगामी 15 नवम्बर को आयोजित होने वाली ऐतिहासिक “तिरंगा यात्रा” को लेकर नगर पंचायत हाल में तैयारी बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि अजीत प्रजापति जी के साथ कादीपुर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक राजेश गौतम ने सहभागिता करते हुए यात्रा की तैयारी एवं आयोजन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की।

विधायक राजेश गौतम ने इस अवसर पर कहा कि “सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्श, एकता और राष्ट्र निर्माण की भावना आज भी हमें सशक्त भारत के निर्माण हेतु प्रेरित करती है।” उन्होंने सभी क्षेत्रवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और युवाओं से आग्रह किया कि 15 नवम्बर को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर इसे ऐतिहासिक सफलता प्रदान करें।

बैठक में घनश्याम चौहान जिला महामंत्री, डॉ. श्रवण मिश्रा पूर्व प्रमुख कादीपुर, मनोज कुमार मौर्य ,जिला मंत्री, राजित राम पूर्व जिला मंत्री, सर्वेश सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का माहौल देशभक्ति और एकता के संदेश से ओतप्रोत रहा। उपस्थित जनों ने संकल्प लिया कि वे तिरंगा यात्रा को भव्यता के साथ सफल बनाएंगे और सरदार पटेल जी की जयंती को एकता के प्रतीक रूप में मनाएंगे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh