बेलवाई धाम पर देव दीपावली की तैयारी का विधायक ने स्थलीय निरीक्षण कर दिए निर्देश, कहा—‘आस्था और संस्कृति का बनेगा अद्भुत संगम’
कादीपुर (सुल्तानपुर)। बुधवार 5 नवंबर को बेलवाई धाम में होने वाले देव दीपावली महोत्सव की तैयारियों को लेकर क्षेत्रीय विधायक राजेश गौतम ने मंगलवार को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ कार्यक्रम के संयोजक एवं श्री विश्वनाथ ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन के निदेशक वेद प्रकाश सिंह उर्फ राजू भैया मौजूद रहे।
विधायक गौतम ने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन सहित तमाम व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों और कार्यकर्ताओं को व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्रवासियों से देव दीपावली के आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा—
> “दीपों की श्रृंखला से आलोकित यह आयोजन श्रद्धा, संस्कृति और आस्था का अद्भुत संगम बनेगा, जो समस्त सनातनियों के लिए गर्व और भक्ति का महासंगम होगा।”
विधायक गौतम ने आगे कहा—
> “जब आस्था दीपों में झिलमिलाती है, तब धरा भी दिव्यता का उत्सव मनाती है। आप सभी इस दिव्य आयोजन में सम्मिलित होकर देव दीपावली के साक्षी बनें।”
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।























































Leave a comment