Latest News / ताज़ातरीन खबरें

धरती आबा बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर बालिका विद्यालय में कार्यक्रमों की धूम

आजमगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर बिहार आवासीय बालिका विद्यालय, आजमगढ़ में 1 नवंबर से 15 नवंबर तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम की श्रृंखला में 1 नवंबर को विद्यालय की छात्राओं के बीच कला प्रतियोगिता आयोजित की गई, वहीं 2 नवंबर को कहानी लेखन प्रतियोगिता हुई। 3 नवंबर को बिरसा मुंडा की जीवनी पर आधारित एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय की वार्डन प्रिया प्रसाद ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन परिचय से छात्राओं को अवगत कराया।

इस अवसर पर विज्ञान शिक्षिका नीलम पांडे, अंग्रेजी शिक्षिका अनीता पांडे, हिंदी शिक्षिका मंजू शर्मा और कला शिक्षिका मीरा वर्मा ने भी कविता के माध्यम से बिरसा मुंडा के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके योगदान और आदिवासी समाज को नई पहचान दिलाने के प्रयासों पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने धरती आबा बिरसा मुंडा के जयघोष के साथ वातावरण को उत्साह से भर दिया। बिरसा मुंडा को जननायक, स्वतंत्रता सेनानी और जनजातीय गौरव का प्रतीक बताते हुए शिक्षकों ने उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh