Latest News / ताज़ातरीन खबरें

स्वागत में लगा जाम तो भड़के BJP प्रदेश अध्यक्ष, वीडियो वायरल

आजमगढ़। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बुधवार की देर शाम आजमगढ़ पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया, लेकिन यह उत्साह कुछ ऐसा रहा कि सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। इस अव्यवस्था से नाराज होकर प्रदेश अध्यक्ष ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को फटकार लगा दी। उन्होंने सभी को अनुशासन और सुशासन का पाठ पढ़ाते हुए भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न दोहराने की सख्त चेतावनी दी। जिसका वीडियो वायरल हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का आजमगढ़ आगमन हुआ था। पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनके स्वागत के लिए पहले से ही सड़कों पर डटे हुए थे। जिससे सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुईथी।  जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष का काफिला शहर में दाखिल हुआ, कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत शुरू कर दिया। इस दौरान भीड़ इतनी बढ़ गई कि सड़क पर जाम लग गया और आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को देखकर प्रदेश अध्यक्ष का चेहरा गंभीर हो गया।

बाहर जिन्दाबाद के नारे लग रहे थे तो जैसे ही प्रदेश अध्यक्ष के वाहन का गेट खुला वे मुंह बंद करने का इशारा  करते हुए  बाहर निकले तो कार्यकर्ताओ में सन्नाटा छा गया। पुलिस एस्कार्ट के वाहन का हूटर सन्नाटे को चीर रहा था, तो दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष पार्टी नेताओं को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे थे।

उन्होंने मौके पर मौजूद जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित अन्य नेताओं को बुलाकर फटकार लगाई। भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा अनुशासित कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जहां जनसेवा और संगठन का हित सर्वोपरि है, न कि दिखावा और अव्यवस्था। उन्होंने कहा कि आगे से किसी भी कार्यक्रम में जनता को असुविधा नहीं होनी चाहिए, अन्यथा जिम्मेदारों पर कार्रवाई तय मानी जाएगी।  घटना का वीडियो देर रात सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिस पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

 


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh