Latest News / ताज़ातरीन खबरें

कप्तानगंज में छात्राओं को मिली हेल्पलाइन और साइबर सुरक्षा की जानकारी

आज़मगढ़। जिले के थाना कप्तानगंज क्षेत्र के जलालपुर महाबलपट्टी स्थित पटेल लाइब्रेरी में गुरुवार को मिशन शक्ति फेज-5 के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, सरकारी योजनाओं और डिजिटल सतर्कता की जानकारी दी गई।

उपाधीक्षक प्रशिक्षु अरुण पाराशर और थाना कप्तानगंज की मिशन शक्ति टीम ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित सरकारी योजनाओं, साइबर सुरक्षा तथा हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। टीम ने बताया कि महिला हेल्पलाइन 1090, पुलिस आपात सेवा 112, एम्बुलेंस 108 और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 जैसी सेवाएँ हर जरूरतमंद महिला और बच्ची के लिए 24 घंटे उपलब्ध हैं।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को सोशल मीडिया पर सावधानी बरतने, किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत रिपोर्ट करने के लिए प्रोत्साहित किया गया।
अधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और छात्राओं को सशक्त, आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनाना है, ताकि वे निर्भीक होकर समाज में अपनी भूमिका निभा सकें।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh