भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष के नाम से विख्यात श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर 31अक्टूबर से शुरू- बैठक
बिलरियागंज। भारत के प्रथम गृहमंत्री एवं लौह पुरुष के नाम से विख्यात श्रद्धेय सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर 31अक्टूबर से शुरू हो रहे कार्यक्रमों के निमित्त गोपालपुर विधानसभा की बैठक मंगलवार को गोरिया बाजार में बड़े ही धूम - धाम से संपन्न हुई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम प्रभारी के रूप में जयनाथ सिंह रहे।
इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रामपाल सिंह , पूर्व ब्लाक प्रमुख एवं प्रमुख रमेश यादव ,जिला उपाध्यक्ष हरिवंश मिश्रा, तेजप्रताप सिंह, हरि प्रकाश राय , रणंजय सिंह, विशाल सेठ,सभी चारों मंडलों के सम्मानित मंडल अध्यक्ष गण क्रमशः रुद्रप्रकाश राय , दीपक मिश्रा , अशोक मौर्य , अवधेश गुप्ता , रविंद्र सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी , मनोज गिरी , अदालती पासवान सहित सैकड़ों कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।























































Leave a comment