महराजगंज में छठ पर्व पर व्रती महिलाओं ने भगवान भाष्कर को दिया अर्ध्य, श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब
महराजगंज आज़मगढ़। प्राचीन परंपरा और श्रद्धा की अनूठी छटा लिए छठ पर्व सोमवार को पूरे महराजगंज क्षेत्र में बड़े उत्साह और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। ढाला छठ के पावन अवसर पर व्रती महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ बाबा भैरव धाम सरोवर, प्रतापपुर छोटी सरयू नदी, कुम्हवट, यूसुफपुर, नरोत्तमपुर, झोंटीपुर, रघुनाथपुर, मोलनापुर जैसे प्रमुख गांवों के पोखरों, तालाबों और नहर किनारों पर भगवान भाष्कर को अस्ताचलगामी अर्ध्य अर्पित किया। इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने अपने परिवार की खुशहाली, नवजीवन की कामना और अधि मन्नतों की पूर्ति के लिए पूजा-अर्चना की।घाटों पर बड़ी संख्या में महिलाएं व पुरुष श्रद्धालु व्रतधारी महिलाओं के साथ दर्शन के लिए एकत्रित हुए। इसके साथ ही नारी शक्ति की यह आयोजन स्थानीय संस्कृति और सामूहिक श्रद्धा का प्रतीक बन गया। कई श्रद्धालुओं ने अर्घ्य देने वाली महिलाओं को लाल चुनरी, नारियल, अगरबत्ती और फूल भेंट कर उनकी भक्ति को सम्मानित किया। इस दौरान घाटों का माहौल अत्यंत पावन और भक्तिमय रहा।छठ पूजा के दौरान घाटों पर जुटी भीड़ को देखते हुए आसपास के छोटे व्यापारियों ने खाने-पीने के विविध चटपटे व्यंजन के स्टाल लगाए, जिनसे स्थानीय लोगों को स्वादिष्ट भोजन के साथ-साथ आर्थिक लाभ भी हुआ। इससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी सृजित हुए।महराजगंज के स्थानीय समाजसेवियों और युवा कार्यकर्ताओं ने भी घाटों की साफ-सफाई, भीड़ नियंत्रण और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा ताकि पूजा विधि के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। उनकी इस सक्रिय भूमिका से पूरे क्षेत्र में छठ पर्व की गरिमा और भी बढ़ गई।यह छठ पर्व न केवल धार्मिक आस्था का पर्व है, बल्कि सामाजिक एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त करने वाला उत्सव भी है। क्षेत्र के लोगों ने इस अवसर पर समाज में शांति और सद्भाव की अपील करते हुए मिलकर पर्व को सफल और हर्षोल्लास के साथ मनाया।























































Leave a comment