स्ताचल सूर्य को अर्घ देती व्रतधारी महिलाएं, लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन सभी छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा
अहरौला आज़मगढ़।स्ताचल सूर्य को अर्घ देती व्रतधारी महिलाएं, लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन सभी छठ घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। नदी, तालाब और पोखरों के तट भक्ति गीतों और दीपों की रोशनी से आलोकित हो उठे। व्रतधारियों ने परिवार की सुख-समृद्धि और समाज की मंगलकामना के साथ डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सजधजकर पूजा अर्चना की, वहीं पुरुषों और बच्चों ने श्रद्धा भाव से सहयोग किया।
अखंड सुहाग और पुत्रों की दीर्घायु के लिए मनाए जाने वाले छठ पर्व को लेकर महिलाए काफी उत्साहित रही। आज दिन सोमवार को सुहागिन महिलाए छठ पूजा को परंपरागत तरिके से मनाते हुए सूप में गन्ना, फल,सब्जी और पूजन सामग्री लेकर
नदी, सरोवर पर पहुँची और जल में खडी होकर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अखंड सुहागिन व पुत्रों के दीर्घायु होने का आशीर्वाद छठी मइया से मांगा।
तो वही शिव मंदिर बस्ती भुजबल के प्रांगण मे बने पोखरा पर लोगों की काफी भीड से मेला जैसा माहौल रहा। किसी अप्रिय घटना न होने पाये इसके लिए प्रशासन भी अलर्ट रहा महिला सिपाही सहित पुलिस कर्मी लगातार चक्रमण करते रहे। भीड को देखते हुए फूल और खिलौने की दुकान भी सजी रही।























































Leave a comment