Latest News / ताज़ातरीन खबरें

दुर्गा पूजा में क्षेत्र का योगदान सराहनीय - पुलिस क्षेत्राधिकारी - केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति ने आयोजित किया सम्मान समारोह

कादीपुर सुलतानपुर। जनपद के दुर्गा पूजा महोत्सव की राष्ट्रीय पहचान बनी है। इसमें कादीपुर क्षेत्र का योगदान काफी सराहनीय है । आयोजन में लगे सभी लोगों के सहयोग से ही यहां भव्य कार्यक्रम सम्भव हो सका। 
यह बातें पुलिस क्षेत्राधिकारी विनय गौतम ने कहीं। वह केंद्रीय पूजा व्यवस्था समिति द्वारा वंदन हाल में आयोजित सम्मान समारोह को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रहे थे।
विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ श्रवण मिश्र ने कहा कि टाउन एरिया चेयरमैन के संरक्षण में क्षेत्र का दुर्गा पूजा महोत्सव नित नए आयाम गढ़ रहा है। 
 स्वागत केन्द्रीय पूजा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष आनंद द्विवेदी आभार ज्ञापन नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद जायसवाल व संचालन मेला व्यवस्थापक श्याम चंद्र श्रीवास्तव ने किया। अतिथियों ने अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर महोत्सव की सफलता में योगदान देने वाले सभी प्रशासनिक अधिकारियों, राजस्व, पुलिस व मीडिया कर्मियों , मेला में भंडारा कराने व अन्य सहयोग करने वालों को सम्मानित किया। दुर्गा पूजा सजाने वाली सभी पचीस समितियों के अध्यक्षों को भी अंगवस्त्र,स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महामंत्री ललित कसौधन, पुरस्कार निर्धारण समिति के संयोजक ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह 'रवि' , मुम्बई हाईकोर्ट के अधिवक्ता दिनेश गुप्ता, भाजपा नेता सर्वेश सिंह,यश अग्रहरि, अधिवक्ता संघ सचिव मंगला प्रसाद तिवारी, संतोष मिश्र सभासद बृजेश सिंह,सूर्यलाल गुप्त, रणधीर सिंह आदि उपस्थित रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh