Latest News / ताज़ातरीन खबरें

हड़वा गांव में पंoदीनदयाल उपाध्याय आरोग्य पशु मेला का हुआ आयोजन

दीदारगंज -आजमगढ़ ।फूलपुर तहसील क्षेत्र के हड़वा गांव में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें  उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा व पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने पशु पालकों को जानवरों में होने वाली बीमारी और बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

मेले में पशु पालकों को कीड़ी व किलनी से बचाव के लिए लिए मिनरल मिक्चर का वितरण किया गया। पशुओं को एलएसडी डिजीज का टीका लगाया गया। मौके पर पांच पाशुओं का बीमा भी किया गया। शिविर में कुल छोटे बड़े 711पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया । पशु मेला का शुभारम्भ भाजपा मंडल अध्यक्ष दीदारगंज मनीष सिंह बंटी ने फीता काटकर किया।
  तत्पश्चात पशु पालकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी राम सुरेश यादव, विक्रमा प्रसाद,मिथलेश यादव, नूर आलम आदि रहे।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh