Latest News / ताज़ातरीन खबरें

नवरात्रि से शुरू हुआ मिशन शक्ति अब गांव-गांव पहुंचा, महिलाओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर- आज़मगढ़

आज़मगढ़। महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को सशक्त बनाने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान फेज–5.0 के तहत आज जिले में विशेष अभियान चलाया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में हुई इस कार्यवाही का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में जागरूकता बढ़ाना और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसना रहा।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 20 सितम्बर 2025 को शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज–5.0 का शुभारम्भ किया गया था। इसी क्रम में आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं नोडल अधिकारी मिशन शक्ति चिराग जैन तथा पर्यवेक्षण अधिकारी आस्था जायसवाल, क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में अभियान संचालित किया गया।

इस दौरान जिले की समस्त एंटी रोमियो टीमों ने पार्कों, भीड़भाड़ वाले स्थानों, बाजारों, मॉल्स एवं चिन्हित हॉट-स्पॉट क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया और संदिग्ध व्यक्तियों पर निरोधात्मक कार्रवाई की।

महिला बीट पुलिस अधिकारियों ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों, बीसी सखी, लेखपाल, एएनएम, आशा वर्कर, ग्राम पंचायत अधिकारी और रोजगार सेवकों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए ग्राम, वार्ड एवं न्याय पंचायत स्तर पर चौपाल लगाई।
इन चौपालों में महिलाओं एवं बालिकाओं को मिशन शक्ति केन्द्र, महिला हेल्पलाइन नंबर (1090, 181, 112 आदि), सरकारी योजनाओं, महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों और साइबर क्राइम से बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh