बांस की खूंटी से टकराई इन्नोवा कार युवा चालक की मौत
दीदारगंज -आजमगढ़ ।दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी रोशन यादव उर्फ बृजेश यादव पुत्र जय प्रकाश यादव मंगलवार को सायं लगभग साढ़े चार बजे घर से किसी कार्य हेतु इनोवा कार से जौनपुर जनपद के शाहगंज बाजार गये थे वहां से वापस आते समय रात लगभग साढ़े नौ बजे उनकी इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलिया भेड़िया मार्ग पर फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया माफी गांव के पास सड़क किनारे स्थित बांस की खूटी में टकरा गई जिससे रोशन यादव उर्फ बृजेश यादव की मौके पर ही मृत्यु हो गई। सूचना पर फूलपुर कोतवाली की पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया।मृतक रोशन यादव चार बहनों का इकलौता भाई व जय प्रकाश यादव की इकलौता पुत्र था मृतक घर पर रहकर खेती का कार्य करता था मृतक दो पुत्रियों मांही 6वर्ष,लाडो 3वर्ष तथा पुत्र विराज 7माह का पिता था।मृतक की मां आशा, पत्नी संगम पिता जय प्रकाश यादव और अन्य परिवारी जनों का रो रोकर बुरा हाल है।।























































Leave a comment