Latest News / ताज़ातरीन खबरें
रात में ऐसा दिखता है भव्य श्रीराम मंदिर
अयोध्या - प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या में भरपूर रौनक है। राम मंदिर में चकाचौंध है और राम की नगरी जगमगा रही है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर का एक नया वीडियो आया है। इस वीडियो में रात के वक्त रोशनी में राम मंदिर की शोभा देखते ही बन रही है। फूलों की खूबसूरत सजावट इसे बेहद भव्य और दिव्य बना रही है। साथ ही इसकी बनावट भी बेहद खूबसूरत लग रही है। गौरतलब है कि प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व अयोध्या में इससे जुड़े सभी अनुष्ठान किए जा रहे हैं।
























































Leave a comment