Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित

मऊ। तहसील मुहम्मदाबाद गोहना अंतर्गत भाटपारा (सोफीगंज ) में शनिवार  को विकसित भारत संकल्प यात्रा का भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सभी ने विकसित भारत का संकल्प लिया। जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोंगो को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।  गर्भवती महिलाओं की गोंदभरायी की गई तथा बच्चों को पुष्टाहार भी बांटे गये।मुख्य अतिथि भाजपा  प्रदेश कार्यकसमिति सदस्य त्रिभुवन प्रसाद रहे। नोडल अधिकारी खंड शिक्षा अधिकारी रवि प्रकाश के  निर्देशन में उक्त कार्यक्रम संचालित किया गया जिसके अंतर्गत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया तथा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया। गणमान्य अतिथियों के द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी वाली जिस वैन से आप प्रसारण देख रहे हैं यह विभिन्न योजनाओं के संतृप्तिकरण का प्रतीक है। हर पात्र व्यक्ति अपनी पात्रता की अपेक्षा सरकार की योजनाओं से जागरूक होकर जुड़े यही इसका लक्ष्य है। समाज का प्रत्येक महिला-पुरुष, हर जाति, वर्ग, मजहब समान रूप से लाभान्वित होकर विकसित भारत का संकल्प पूरा करे। भारत को विश्वगुरु बनाने में आपका मोदी जी को सहयोग आवश्यक है।

उक्त कार्यक्रम का संचालन सतीश कुमार पांडेय द्वारा किया गया । कार्यक्रम के  बारे में विस्तार पूर्वक मुख्य अतिथि त्रिभुवन प्रसाद एवं विशिष्ट अतिथि रामशरण चौहान मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी प्रियंका पांडेय ,बबलू बरनवाल द्वारा प्रकाश डाला गया । कार्यक्रम में सरकारी विभाग से राजस्व विभाग लेखपाल चंदा पाल, कृषि विभाग से दीपक गुप्ता, सहकारिता से मिथिलेश सिंह, पंचायत सहायक पूजा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती निर्मला यादव, सहित माया देवी आशा ,रीमा यादव, सरोज कनौजिया ,जूही गुप्ता, उमेश प्रजापति, संजू देवी, पारस, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी हरिकेश राम ,नीरज कुमार ,आनंद कुमार पांडेय ,जितेंद्र कुमार, राधिका देवी ,ओम प्रकाश गुप्ता,  आरती देवी आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि प्रमोद कुमार प्रमोद , सोनू कनौजिया तेजनाथ मौर्य अमित कुमार कनौजिया श्रवण कुमार पांडे ,चिंता देवी, उर्मिला पांडेय, समाज सेवी एवं जन प्रतिनिधि हरीनाथ, रघुवंश पांडे राज नारायण ,हरि पलट पांडेय,गिरजा शंकर पांडेय आदि काफी संख्या में महिला पुरुष उपस्थित रहे। सबने मिलकर मोदी जी के गारंटी वैन से प्रसारण व ड्रोन से दवा छिड़काव का प्रदर्शन भी देखा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh