प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए शान्ति कमेटी की बैठक संपन्न
बिलरियागंज।आजमगढ़। स्थानीय थाना बिलरियागंज के परिसर में शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष बसंत लाल यादव के नेतृत्व में किया गया जिसमें 22 जनवरी को श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सभी कार्य करे लेकिन कोई भी खलल डालते हैं ।तो तुरंत थानाध्यक्ष को सूचित करे लेकिन कोई कार्य अपने ना करें पुलिस को तुरंत सूचना दे इसमें दोनों समुदाय के लोग इकट्ठा हुए थे दोनों समुदाय के लोगों ने मिलकर सहमत जताई कि हम दोनों समुदाय के लोग किसी भी समस्या का बातचीत करके समस्या का हल निकाल लेते हैं दोनों समुदाय के लोगों ने विश्वास दिलाया कि हम लोग 22 जनवरी को कोई खलल नहीं होने दूंगा।मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि कोमल पासवान,विरेन्द्र विश्वकर्मा, अमित गुप्ता, दुर्गा प्रसाद गुप्ता,मकसुद, राकेश विश्वकर्मा,आरके पासवान,वसी खान, मोहम्मद असरफ,सुबहान सलमानी, अमरजीत सरोज,राजु पासवान, सुरेन्द्र प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
























































Leave a comment