Azamgarh News|कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए ऊनी कम्बल का वितरण
आज़मगढ़ ।मुहम्मदपुर क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गाँव के जेपी सिंह ने कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए ऊनी कम्बल का वितरण रविवार को किया। क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर ,बेलवारपार , काजियाकूब पुर , असीलपुर, आदि गाँवो के गरीब,बृद्ध व विधवा जरूरतमंदों को कम्बल वितरण किया गया । ठण्ड में कम्बल पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे । क्षेत्र में कम्बल वितरण की चर्चा जोरों पर है । कम्बल वितरण के दौरान जेपी सिंह ने बताया कि अपने पिता पूर्व प्रधान स्वर्गीय लौटन प्रसाद की स्मृति में यह कम्बल वितरण किया जा रहा है और यह पुनीत कार्य उन्हीं की की प्रेरणा से हो रहा है । इस अवसर पर राम प्रकाश यादव एडवोकेट शंकर प्रसाद महन्थ,शिवशंकर लाल , राम अवतार , शिवलाल यादव , राम आधार नेता , संजीवन लाल , प्रमेश लाल आदि लोग उपस्थित थे।
























































Leave a comment