अहरौला में निकली अयोध्या से आयी राम अक्षत यात्रा
अहरौला - आज दिन शनिवार को दिन के लगभग 11बजे बस्ती भुजबल बाजार में पहुंची, अयोध्या से आया राम अक्षत यात्रा का भव्य रूप से स्वागत किया गया तो ,वहीं विश्व हिंदू व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाव रूप से रथ पर राम लक्ष्मण हनुमान सीता जामवंत की झांकी प्रस्तुत की।
डीजे की धुन पर पूरी तरह से माहौल राममय में दिख रहा था ।हर तरफ जय श्री राम नारे लग रहे थे ।हाथ में केसरिया झंडा लिए राम की धुन में लोग झूम रहे थे कस्बे व बाजार के लोग राम अक्षत यात्रा का स्वागत करते हुए आरती उतार रहे थे और अक्षत लेकर अपने घरों में डाल रहे थे यह अक्षत यात्रा सैकड़ो की संख्या में लोग रामधुन में गाते हुए अहरौला, मतलूबपुर से होते हुए पकड़ी से लेकर चांदनी चौक पहुंचे जहां पर अक्षत यात्रा का भव्य स्वागत हुआ इस मौके पर भाजपा नेता संजय सिंह मंडल अध्यक्ष बबलू सिंह, उमाशंकर गुप्ता, अमन अग्रहरि, परिषद चौरसिया, घनश्याम पांडेय, राजू मद्धेशिया, रेखा गिरी, अभिषेक सिंह, सत्येंद्र विभाग प्रचारक राष्ट्रीय सेवक संघ आर्यमगढ़ मनोज बरनवाल, जिलाध्यक्ष विहिप घनश्याम, सहसंयोजक अभाविप गौरव प्रताप शर्मा, सचिन गुप्ता नितिन मोदनवाल प्रहलाद बरनवाल ओम प्रकाश यादव, अमन, शिवनंदन आदि लोग रहे.
























































Leave a comment