भाजपा समर्थन मंच के प्रदेश सलाहकार बनाए गए पत्रकार सर्वेश कुमार पांडेय, लोगों ने दी बधाई
आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज नगर पालिका के निवासी राष्ट्रीय सहारा के पत्रकार सर्वेश कुमार पांडेय को कार्य कुशलता एवं समाज सेवा से प्रभावित होकर भाजपा समर्थन मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन सिंह भदौरिया, संस्थापक वेद पांडेय, राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रमोद यादव, प्रदेश अध्यक्ष संतोष यादव के संतुति पर उन्हें प्रदेश सलाहकार बनाया है और उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा है । प्रदेश सलाहकार बनाए जाने के बाद उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ गई है और उनको बधाई देने वालों का ताता लगा हुआ है । पत्रकार सर्वेश कुमार पांडेय ने बताया कि भाजपा समर्थन मंच ने जो हमें जिम्मेदारी सौंपी है उसको बड़े ही निष्ठा एवं ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करुंगा और आगे भी हमारे द्वारा समाज सेवा का कार्य लगातार किया जाता रहेगा ।
























































Leave a comment