गोमड़ीड में अधेड का मिला शव , दुर्घटना की आशंका
आजमगढ़ : गंभीरपुर थाना अंतर्गत गोमड़ीह निवासी एक अधेड का शव पुलिस ने बरामद किया है ।
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गंभीरपुर थाना अंतर्गत ग्राम गोमड़ीह निवासी तिलकधारी गौड़ उम्र 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय गणपत गौड़ मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था । तिलकधारी नित्या की भांति मजदूरी करके शनिवार को आवश्यक खरीदारी करके घर के लिए रवाना हुआ। काफी रात बीत जाने के बाद भी जब घर नहीं पहुंचा ब घर एवं पड़ोसियों ने खोजबीन शुरू कर दी । बीती रात लगभग 12:00 बजे तिलकधारी का शव आजमगढ़ वाराणसी मार्ग के हाईवे पर गोमड़ीह और असाउरटीकर की सीमा पर मिली । जिसकी सूचना घटनास्थल पर इकट्ठा हुए लोगों ने पुलिस चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार को दी । घटना की सूचना पाते ही पुलिस चौकी प्रभारी गोसाई की बाजार घटनास्थल पर पहुंचे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया । शवको देखने के बाद लग रहा था की किसी वाहन की चपेट में आने से तिलकधारी गौड़ की मौत हुई है मृतक के माता-पिता की बहुत पहले ही मौत हो चुकी है । मृतक दो भाई थे । बड़े भाई की भी मौत 12 वर्ष पूर्व सड़क दुर्घटना में हो चुकी है । तिलकधारी गौड़ एक पुत्री और एक पुत्र का पिता था। पुत्री की शादी हो चुकी है पुत्र अभी और अविवाहित है
























































Leave a comment