Latest News / ताज़ातरीन खबरें
राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माणशाला लखनऊ परिसर में सीसी रोड, ड्रेन एवं इन्टरलाकिंग के निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपये स्वीकृत।
लखनऊ: दिनांक: 10 अक्टूबर, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राजकीय आयुष विभाग के अन्तर्गत राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माणशाला उत्तर प्रदेश लखनऊ परिसर में सीसी रोड, ड्रेन एवं इन्टरलाकिंग के निर्माण कार्य हेतु 10 लाख रूपये की धनराशि तृतीय किश्त के रूप में स्वीकृत की गयी है।
इस सम्बंध में आयुष विभाग द्वारा शासनादेश जारी कर दिया गया है। जारी शासनादेश में यह निर्देश दिये गये हैं कि कार्य की गुणवत्ता, मानक एवं विशिष्टियों की जिम्मेदारी निदेशक, आयुर्वेद सेवाएं, अधीक्षक, राजकीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी औषधि निर्माणशाला एवं कार्यदायी संस्था की होगी। स्वीकृत धनराशि जिस कार्य/मद हेतु आवंटित की जा रही है, उसका उपयोग नियमानुसार उसी कार्य हेतु किया जायेगा।
























































Leave a comment