स्थानांतरित हुए थानाध्यक्ष दीदारगंज को थाना परिसर में दी गई भावभीनी विदाई
दीदारगंज - आजमगढ़ : दीदारगंज थानाध्यक्ष पद से गैर जनपद में स्थानांतरित हुए थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी को सोमवार को दीदारगंज थाना परिसर में समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। नवागत थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, अपराध निरीक्षक सूर्यवंश यादव, एस आई नागेन्द्र पांडेय, प्रमोद कुमार यादव, अवधेश कुमार, संजय मौर्य, संदीप यादव, सुधांशु राय, चंद्रप्रकाश, सुमित कुमार यादव, सम्मू आजमी सहित सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। विदाई के अवसर पर अपराध निरीक्षक ने थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी के कार्यों को भूरी भूरी प्रशंसा की और उनके कार्यकाल में उनके द्वारा ला एंड आर्डर के व्यवस्था में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। क्षेत्र के लोगों ने उन्हें एक कुशल प्रशासक के साथ-साथ समाज के हर वर्गों को साथ लेकर चलने वाला व्यक्ति बताया।
























































Leave a comment