त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जौनपुर, चित्रकूट एवं गाजियाबाद हेतु 273.05 लाख रूपये मंजूर
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2023-24 में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत जनपद जौनपुर, चित्रकूट एवं गाजियाबाद में विभिन्न निर्माण कार्यों हेतु कुल 273.05 लाख रूपये मंजूर किये हैं। मंजूर की गयी धनराशि सम्बन्धित जनपदों केे जिलाधिकारी को उपलब्ध करा दी गयी है।
नियोजना विभाग ने इस सम्बन्ध में आवश्यक आदेश जारी कर दिये हैं। आदेशानुसार जौनपुर की विधान सभा क्षेत्र-जफराबाद में इण्टरलांकिग एवं अपग्रेडेशन कार्य हेतु 100.68 लाख रूपये, जनपद चित्रकूट की विधानसभा क्षेत्र-सदर में सम्पर्क मार्ग के निर्माण कार्य हेतु 93.62 लाख रूपये तथा जनपद गाजियाबाद की विधान सभा क्षेत्र- लोनी में रोड़ के निर्माण कार्य हेतु 79.20 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। इन सब कार्यों हेतु ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है।
























































Leave a comment