नदावर धाम में चल रही भागवत कथा कथा में उमड़े श्रद्धालु
देवरिया।सलेमपुर ,श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सलेमपुर क्षेत्र में हिरण्यवती नदी के किनारे स्थित नदावर धाम में श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया जा रहा है।
नदावर धाम सेवा समिति के अनुसार महोत्सव का शुभारंभ 1 सितंबर, मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। इसके बाद प्रतिदिन धार्मिक अनुष्ठान और श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा व्यास स्वामी प्रसन्नाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत के प्रसंगों का श्रवण करा रहे हैं।
कार्यक्रम के तहत 2 सितंबर से प्रतिदिन सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक पूजन एवं पारायण तथा दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन निर्धारित है। यह धार्मिक आयोजन 8 सितंबर 2026 तक चलेगा।
समिति पदाधिकारियों ने क्षेत्र के श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमी लोगों से परिवार एवं इष्ट-मित्रों सहित नदावर धाम पहुंचने का आग्रह किया है।



























































Leave a comment