माहुल के शादाब और आफताब खान को मुंबई में इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड
•अजय देवगन ने अपने हाथों से किया सम्मान, ‘Fastest Growing Real Estate Company’ का मिला पुरस्कार
आजमगढ़/माहुल। आजमगढ़ जिले के माहुल कस्बे के रहने वाले दो सगे भाइयों शादाब खान और आफताब खान ने अपनी मेहनत, दूरदर्शिता और कारोबारी विजन के दम पर जिले का नाम देश-विदेश में रोशन किया है। Hometek Infraestate Pvt. Ltd. के फाउंडर डायरेक्टर्स शादाब और आफताब खान को मुंबई में आयोजित International Glory Awards 2026 में प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया।
बताया गया कि बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन ने अपने हाथों से दोनों भाइयों को “Fastest Growing Real Estate Company” के अवॉर्ड से सम्मानित किया। सम्मान मिलने के बाद परिवार, परिचितों और माहुल क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।
भारत से दुबई तक कारोबार का विस्तार
शादाब और आफताब खान की कारोबारी गतिविधियां केवल भारत तक सीमित नहीं हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार दुबई में भी Sahara Group और The Mahul Company के नाम से उनके कई आउटलेट्स और मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स संचालित हो रहे हैं।
कम उम्र में कारोबार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दोनों भाइयों की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि माहुल जैसे कस्बे से निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाना निश्चित रूप से गौरव की बात है।
आजमगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा
इंटरनेशनल ग्लोरी अवॉर्ड मिलने के बाद शादाब और आफताब खान की उपलब्धि सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोगों का कहना है कि मेहनत, बेहतर सोच और निरंतर प्रयास के जरिए छोटे शहरों और कस्बों से निकलने वाले युवा भी देश-विदेश में अपनी पहचान बना सकते हैं।
माहुल के इन दोनों भाइयों की सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि सपने बड़े हों और उन्हें पूरा करने का जुनून हो तो छोटे शहर से निकलकर भी अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचा जा सकता है।
।
























































Leave a comment