भारत के राष्ट्रपति डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की मनाई गई पुण्यतिथि।
देवरिया।भारत के राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेस जनों ने डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।
पुण्यतिथि पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विजय शेखर मल्ल 'रोशन' ने कहा कि मिसाइल मैन के नाम से डॉ. कलाम के विचार और सिद्धांत आज भी पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने डॉ. कलाम को देश का गौरव बताया। श्री मल्ल ने आगे कहा कि डॉ. कलाम के वैज्ञानिक और राजनैतिक योगदान देश हित में महत्वपूर्ण रहा। कांग्रेस पार्टी उनके विचारों एवं सिद्धांतों को लेकर जनहित एवं देशहित में निरंतर कार्य करती रहेगी।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष चन्दन वर्मा, जिला उपाध्यक्ष जुलेखा खातून, जिला प्रवक्ता संजीव कुमार मिश्रा,जिला महासचिव मार्कण्डेय मिश्रा, शिव शंकर सिंह, मनोज मणि,रजनीश प्रसाद, रीता देवी, शहर अध्यक्ष मिर्जा खुर्शीद अहमद,कांग्रेस पिछड़ा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव, राशिद अंसारी,जिला सचिव पन्नालाल पाठक, रविन्द्र मल्ल, उत्तेज मिश्रा, डॉ.सी.पी.चौहान, रमाशंकर यादव,आशीष शर्मा,अमानत अंसारी, इजहार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।






















































Leave a comment