मोबाइल विवाद में भाई पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, मेहनगर पुलिस ने भेजा जेल
मेहनगर, आजमगढ़। मोबाइल फोन को लेकर हुए पारिवारिक विवाद में अपने सगे भाई पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने वाले आरोपी को मेहनगर पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घायल का उपचार पीजीआई में चल रहा है।
पुलिस के अनुसार 17 जून 2026 को ग्राम विद्यापुर असौसा निवासी रेखा पत्नी सुजीत कुमार ने मेहनगर थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के दौरान उनके देवर शनि कुमार पुत्र साहब राज ने उनके पति सुजीत कुमार के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत मेहनगर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने 17 जून 2026 की रात करीब 11:37 बजे वांछित आरोपी शनि कुमार (24 वर्ष) निवासी ग्राम विद्यापुर असौसा को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही

























































Leave a comment