Latest News / ताज़ातरीन खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस 2026 एक उपलक्ष में 15 में से 5 जून तक पर्यावरण संरक्षण अभियान पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन

देवरिया।मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर(Enhm) अभिषेक राय के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस  2026 के उपलक्ष्य में वाराणसी मंडल के  स्टेशनों पर 15 मई 2026 से 05 जून 2026 तक पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज दिनांक 30  मई,2026 को  वाराणसी मंडल के आजमगढ़, वाराणसी सिटी,बनारस,भटनी,बलिया, छपरा, देवरिया सदर,गाजीपुर सिटी, मऊ, प्रयागराज रामबाग, सीवान एवं सलेमपुर स्टेशनों पर पर्यावरण संबंधित स्वास्थ्य निरीक्षकों के एवं संविदा कर्मचारियों के द्वारा  पौधा वितरण   अभियान चलाया गया तथा मंडल के स्टेशन परिसर , रेलवे कॉलोनियों और आसपास के इलाकों में हरियाली बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान और पौधा दान के साथ  कपड़ा/जूट बैग वितरण, “एक स्टेशन-एक उत्पाद” योजना के अंतर्गत पर्यावरण के अनुकूल उत्पादों को बढ़ावा देना, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन पर चित्रकारी और निबंध प्रतियोगिता, पोस्टर और डिजिटल सामग्री के माध्यम से पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देना और प्लास्टिक कचरे को कम करने पर रेलवे कर्मचारियों के लिए कार्यशालाओं का आयोजन करना तथा अन्य  स्टेशनों  पर पर्यावरण  कैंपेन के तहत संविदा कर्मचारियों के मध्य चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh