Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जनपद में आएंगे मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, तैयारियों में जुटा पूरा अमला

•इन प्रमुख बिंदुओं पर होगा फोकस, जनप्रतिनिधियों से भी लेंगे फीडबैक
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण, स्थलीय निरीक्षण एवं विकास कार्यों की समीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। आयुक्त, आजमगढ़ मंडल द्वारा जारी निर्देशों के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को शासनादेश के अनुरूप तैयारियां समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित करने को कहा गया है। एडी बेसिक मनोज कुमार मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में मंडल के विद्यालयों का भ्रमण भी प्रस्तावित है, जिसके तहत वे जिले के किसी भी विद्यालय का औचक निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण, विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा, निर्माण कार्यों की गुणवत्ता का आकलन तथा शैक्षणिक एवं चिकित्सकीय संस्थानों की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके साथ ही ग्राम पंचायतों एवं शहरी निकायों में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की भी गहन समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर जनपद से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करेंगे और उनसे फीडबैक भी लेंगे। आयुक्त ने पुलिस, प्रशासन एवं विकास विभाग से जुड़े सभी मंडलीय व जनपदीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर लें, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी प्रकार की कमी न रह जाए।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh