Latest News / ताज़ातरीन खबरें

आजमगढ़ में दीपावली पर जिला प्रशासन की एडवाइजरी, पटाखे जलाते समय बरतें सावधानी

आजमगढ़। दीपावली के अवसर पर आग लगने की घटनाओं और जन-धन की हानि को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। पटाखों, दीपक और मोमबत्तियों के इस्तेमाल के दौरान छोटी सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है।
प्रशासन की एडवाइजरी में कहा गया है कि पटाखे खुले और सुरक्षित स्थान पर ही जलाएं। बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें। उन्हें हमेशा किसी जिम्मेदार वयस्क की निगरानी में रखें।
दीपक और मोमबत्ती को पर्दे, कपड़े, कागज तथा अन्य ज्वलनशील वस्तुओं से दूर रखें। पटाखों को हाथ में पकड़कर न जलाएं और जलाने के बाद तुरंत सुरक्षित दूरी पर चले जाएं।
आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:
पुलिस: 112
अग्निशमन सेवा: 101 / 112
एंबुलेंस: 108
आपदा हेल्पलाइन: 1077
प्रशासन का उद्देश्य है कि जिले में दीपावली का त्योहार सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh