दीपावली पर बरहज बाजार में दिखी रौनक । बाजार में नहीं थी पैर रखने तक की जगह
देवरिया।दीपावली के अवसर पर बरहज के बाजारों में इस बार जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही मुख्य बाजार, गौरा बाजार और चौराहों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। बाजार में पैर रखने तक की जगह नहीं थी। लोग परिवार के साथ खरीदारी के लिए निकले थे।
मिठाई की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ देखी गई। लोग काजू कतली, लड्डू, बर्फी और रसगुल्ले खरीदते नजर आए। दुकानदारों को मिठाई पैक करने की फुर्सत नहीं मिल रही थी। वहीं पटाखों की दुकानों पर बच्चों से लेकर बड़ों तक का उत्साह देखने लायक था। लोग पर्याप्त मात्रा में पटाखे, फुलझड़ी और अनार खरीद रहे थे।
ज्वेलरी की दुकानों पर महिलाओं की विशेष भीड़ रही। सोने-चांदी के आभूषण, चूड़ियां और बिछिया खरीदने के लिए महिलाएं दुकानों पर जमी रहीं। बर्तन और कपड़े की दुकानों पर भी ग्राहकों का तांता लगा रहा।
फूल-पत्ती, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति और सजावट के सामान की दुकानों पर भी लोगों की आवाजाही बनी रही। कुल मिलाकर इस बार दीपावली पर बाजार पूरी तरह गुलजार रहा और व्यापारियों के चेहरे भी खिले नजर आए।























































Leave a comment