घोसी में प्रेम प्रसंग के चलते मोबाइल टावर पर चढ़ी युवती, 3 घंटे की मशक्कत और सूझबूझ से बची जान
एसपी ने आरक्षी राजवंत राय को रु 1000 का दिया पुरस्कार।
घोसी।मऊ।घोसी नगर से सटे नदवासराय मोड़ (सर्वोदय इंटर कॉलेज के पास) रविवार को एक युवती प्रेम प्रसंग को लेकर हाई-वोल्टेज ड्रामा करते हुए मोबाइल टावर पर चढ़ गई। प्रेम प्रसंग के मामले में परिजनों द्वारा शादी तय किए जाने से नाराज युवती लगभग 200 मीटर ऊंचे मोबाइल टॉवर पर जा चढ़ी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही तहसीलदारघोसी अनीश सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस को सूचित कर लगातार 3 घंटे तक युवती को समझाने-बुझाने के लिए कड़ा प्रयास किया। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घोसी कोतवाली के आरक्षी राजवंत राय ने बहादुरी एवं सूझबूझ युवती को नीचे उतारा कर टला बड़ा हादसा होने से बचाया। इस को लेकर एसपी ने एक हजार रूपए एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत करने की घोषणा किया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए घोसी थाने के कांस्टेबल राजवंत राय ने अद्वित्तीय साहस और बुद्धिमत्ता का परिचय दिया। बिना किसी देरी के वे खुद उस ऊंचे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गए और युवती दिव्या राजभर निवासी दादनपुर अहिरौली, थाना घोसी को धैर्य के साथ समझा-बुझाकर पूरी तरह सुरक्षित नीचे उतार लिया। सिपाही की इस बहादुरी और सूझबूझ की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हो रही है।
वर्तमान स्थिति
युवती को सकुशल नीचे उतारने के बाद पुलिस ने उसे थाना प्रांगण में उसकी माता सुनीला देवी के सुपुर्द कर दिया। फिलहाल पुलिस और प्रशासन द्वारा युवती की काउंसलिंग (परामर्श) की जा रही है, ताकि मामले का सौहार्दपूर्ण और उचित समाधान निकाला जा सके।
लोगों खूब चर्चा करते दिखे कि युवक, युवतियां प्रेम प्रसंग को लेकर मोबाइल टावर चढ़ कर अपनी बात मनवाने का फैशन बना लिया है।
इस सम्बन्ध में तहसीलदार अनीश कुमार सिंह ने बताया कि जानकारी होते ही मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचित कर युवती को नीचे उतरवाकर कोतवाली भेजवाया गया। सिपाही राजवंत राय ने सुझबुझ का परिचय दिया।






















































Leave a comment