Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मध्य रात्रि पहुंचे कप्तान ने पंडालो व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

•कप्तान द्वारा नवरात्रि के दृष्टिगत दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

देवरिया। भक्तिमय से सराबोर नगर व क्षेत्र के पंडालों के बीच आस्था का सैलाब जयकारे व भक्ति गीतों से गूंज रहा है। शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व के दृष्टिगत जनपद में शांति,सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर.शंकर ने थाना गौरीबाजार एवं कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्रान्तर्गत स्थापित मां दुर्गा पूजा पण्डालों का भ्रमण किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा पण्डालों में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था,भीड़ नियंत्रण,यातायात व्यवस्था,फायर सर्विस,सीसीटीवी कैमरे आदि उपकरण एवं महिला सुरक्षा के प्रबन्धों का गहनता से निरीक्षण किया। पण्डाल आयोजकों एवं पुजारियों से वार्ता कर उन्हें आवश्यक सुरक्षा मानकों का पालन करने हेतु निर्देशित किया।

            पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी पर तैनात संबंधित प्रभारी निरीक्षकों,चौकी प्रभारियों एवं पुलिस बल को निर्देशित किया कि पण्डालों एवं उसके आस-पास निरन्तर सघन चेकिंग एवं पैदल गश्त की जाए।भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सादी वर्दी में महिला एवं पुरुष पुलिस कर्मियों की तैनाती की जाए। किसी भी प्रकार की अफवाह पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही की जाए।श्रद्धालुओं विशेषकर महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।उन्होंने सभी अधिकारी/कर्मचारियों को नवरात्रि पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी पर मुस्तैद हेतु निर्देशित किया। इस दौरान पुलिस महकमा एक्टिव मूड में दिखा।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh