गरबा, डांडिया हमारी संस्कृति परंपरा और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक है- श्वेता जायसवाल
देवरिया। नवरात्रि के पावन अवसर पर स्थानीय नगर पंचायत कस्बा स्थित एक वैवाहिक भवन में भलुअनी गरबा महोत्सव सीजन 2 के अंतिम दिन शनिवार की देर शाम को शुरू हुआ, जिसमे
इस बार भी गरबा और डांडिया की धूम देखने को मिली। इस आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल दिखाई दिया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बरहज की अध्यक्ष श्वेता जायसवाल ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। संबोधित करते हुए उन्होंने कहाँ कि
महिलाओं में आत्म सम्मान, आत्म निर्भरता व आत्मविश्वास जागृत करना है। महिला सशक्तिकरण के लिए वर्तमान में सबसे बड़ी आवश्यकता उनको अपने अधिकारों एवं कर्तव्यो के प्रति सजग होने की है। यदि कोई महिला अपने अधिकारों एवं कर्तव्यो के प्रति सजग और आत्मनिर्भर है, तो उसका आत्मसम्मान अवश्य ऊॅचा होगा और वे देश कि विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता व पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नरेन्द्र मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहाँ कि यह आयोजन नवरात्रि के रंग, पारंपरिक परिधान, गरबा की थाप और डांडिया की मस्ती से सजा यह महोत्सव महिलाओं को उत्सव, मनोरंजन और आपसी मेल-मिलाप का विशेष अवसर प्रदान करता है। गरबा डांडिया का आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और नारी शक्ति के उत्सव का प्रतीक है। इस दौरान सैकडों की संख्या में जुटे युवा व युवतियाँ परंपरागत गीतो पर नृत्य करते दिखे। एंकर के रूप में ऐश्वर्या ने सबको अपनी बातो से मंत्र मुग्ध कर दिया। आयोजन समिति के गौरव गुप्ता, बृजमोहन मद्धेशिया, इंजी. राहुल गुप्ता, शशिकांत गुप्ता, सभासद पवन सिंह, सभासद गिरजेश यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था में एस. आई. आशीष तिवारी एवं राघवेन्द्र सिंह व अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
























































Leave a comment