कुत्ता के भौंकने को लेकर मारपीट, चार घायल। दोनों पक्षों से सात पर मुकदमा।
घोसी। मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र में रसड़ी टागुनिया गांव में एक व्यक्ति के ऊपर कुत्ता के भौंकने के विवाद में दोनों पक्षों से चार लोग घायल हो गए। इसको लेकर कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक पक्ष से तीन तथा दूसरे पक्ष से चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
दर्ज मुकदमे के अनुसार रसडी टागुनिया निवासी राजू राजभर के कुतीया को गांव के ही रामजन्म राजभर ने काटने को लेकर भौंकने पर डंडे से मार दिया। इसको लेकर जब राजू राजभर के चचेरे भाई हरिकेश राजभर जब पूछने गए कि मेरे गर्भवती कुतिया को क्यों डंडे से मारे है। आरोप लगाया कि इसी बात पर ,मेरे चचेरे भाई हरिकेश राजभर को रामजन्म राजभर,हंसराजभर, राजा राजभर, भृगुनाथ राजभर ने मारने पीटने लगे बचाने जाने पर मुझे तथा हरिश्चंद्र राजभर को भी मारपीट कर घायल कर दिया। हरिकेश राजभर को गंभीर चोट लगने से उसको मऊ एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दूसरे पक्ष के रामजन्म राजभर द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमे के अनुसार वह अपने मुर्गी फार्म पर अपनी मोटर साइकिल से जा रहे थे, तभी एक कुत्ता काटने को भौंक कर दौड़ा, जिसको रामजन्म राजभर ने डंडे से मार दिया। उसके बाद वह अपने मुर्गी फार्म पर चले गए। इसको लेकर दूसरे पक्ष के हरिकेश राजभर,हरिश्चंद्र राजभर, एवं राजू राजभर कुत्ता को मारने की बात को लेकर मुझे मारपीट कर घायल कर दिया। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दिया है।

























































Leave a comment