मध्यस्थता से बुजुर्ग दंपति का हुआ पुनर्मिलन
मऊ। घोसी।माननीय सर्वोच्च न्यायालय के तत्वावधान में संचालित “मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0” अभियान के अंतर्गत, उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (यूपी एसएलएसए) के मार्गदर्शन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ के अध्यक्ष संजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक बुजुर्ग दंपति के भरण-पोषण विवाद का मात्र 81 दिनों में सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। अधिवक्ता मध्यस्थ सुश्री कंचनलता ने लगभग आठ बैठकों के माध्यम से 24.07.2026 से 13.10.2026 के बीच विवाद सुलझाया। दंपति ने पुनः साथ रहने का संकल्प लिया। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मऊ ने आमजन से विवादों के शांतिपूर्ण समाधान हेतु मध्यस्थता अपनाने की अपील की। अधिक जानकारी के लिए जिला न्यायालय परिसर स्थित DLSA कार्यालय, मऊ में संपर्क करें अथवा निःशुल्क विधिक सहायता हेल्पलाइन 15100 पर कॉल करें।

























































Leave a comment