घोसी में पंडालों में पहुंच कर बम निरोधक दस्ता एवं, डॉग स्क्वायड ने भी खंगाला चप्पा-चप्पा
घोसी।मऊ। त्योहारों की रौनक के बीच सुरक्षा में कोई चूक न हो, इसके लिएमऊ पुलिस ने एहतियाती कदम तेज कर पंडालों में पहुंच कर सुरक्षा को परखा हैं। दशहरा एवं दीपावली पर्व को देखते हुए बुधवार को घोसी नगर के मझवारा मोड़, के साथ विभिन्न दुर्गा पूजा पंडालों में बम डिस्पोजल स्क्वायड और डॉग स्क्वायड की टीम ने पहुंचकर सघन जांच की। टीम ने पंडालों के भीतर से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक बारीकी से पड़ताल की।
एसपी सर्वेश मिश्रा के निर्देश पर बम डिस्पोजल स्क्वायड प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सुरक्षा के लिहाज से विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। डॉग स्क्वायड की मदद से भी जांच की गई। इस दौरान संदिग्ध वस्तुओं की तलाश करते हुए पंडालों और आसपास के परिसर को खंगाला गया। पर्व के दौरान लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारी के तहत यह जांच अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान घोसी कोतवाली के एसआई दिनेश यादव, एसआई अशोक सिंह, हेड कांस्टेबल अमित, आरक्षी विकास वर्मा, पिंटू, महिला आरक्षी आरती सरोज और स्वाति सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

























































Leave a comment