घोसी नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित ‘सम्भव’ जनसुनवाई में पांच मामलों का मौके पर निस्तारण
घोसी।मऊ। घोसी नगर पंचायत के निवासियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए शासन के निर्देश पर प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाली सम्भव जनसुनवाई के तहत सोमवार को जनसुनवाई हुई। नगर पंचायत के ईओ अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में नगर के विभिन्न वार्डो से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। साथ ही नगर में वार्ड नंबर 9सहित अन्य स्थानों पर सफाई व्यवस्था में और सुधार की मांग किया गया।
जनसुनवाई में नाली की सफाई, स्ट्रीट लाइट, साफ-सफाई, जल निकासी और दवा के छिड़काव समेत विभिन्न समस्याओं से संबंधित कुल सात प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। ईओ ने एक-एक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। इनमें से पांच मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया जबकि शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया गया।
इस मौके पर ईओ अनिल कुमार ने कहा कि सम्भव जनसुनवाई केवल शिकायत सुनने का माध्यम नहीं बल्कि नगरवासियों की समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत प्रशासन का प्रयास है कि लोगों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। जनहित से जुड़ी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाएगा और कार्यों की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।
सम्भव जनसुनवाई के दौरान नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक राकेश पांडेय, लिपिक अनिल, शादाब, विमलेश कुमार,सुजीत, शैलेश, अखिलेश यादव, अरशद, समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।























































Leave a comment