Latest News / ताज़ातरीन खबरें

जौनपुर जंक्शन से शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और ₹1,850 बरामद

जौनपुर। जौनपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब ₹20 हजार कीमत का चोरी का मोबाइल फोन और ₹1,850 नकद बरामद किए हैं।

जीआरपी पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान मनोज कुमार गौतम के रूप में हुई है। पुलिस टीम ने उसे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-6 से पकड़ा।

 

पुलिस का दावा है कि आरोपी ट्रेनों और रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाकर उनके मोबाइल फोन एवं अन्य सामान चोरी करता था। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी का मोबाइल और नकदी बरामद हुई।

 

जीआरपी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और बरामद मोबाइल के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh