Latest News / ताज़ातरीन खबरें

भारतीय जीवन बीमा निगम के अभिकर्ता संगठन का चुनाव संपन्न, विपिन पांडेय अध्यक्ष और मंजू पांडेय महामंत्री निर्वाचित

देवरिया सलेमपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम के सलेमपुर शाखा के अभिकर्ता संगठन का चुनाव मंगलवार को सलेमपुर स्थित बापू इंटर कॉलेज में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया लियाफी के जोनल अध्यक्ष एवं चुनाव अधिकारी के रूप में मौजूद सुधांशु चतुर्वेदी की देखरेख में संपन्न हुई। चुनाव के दौरान संगठन के पूर्व अध्यक्ष अरुण सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष योगेश श्रीवास्तव, पूर्व कोषाध्यक्ष प्रशांत सिन्हा तथा राजेश कुमार उर्फ राजू भैया सहित बड़ी संख्या में अभिकर्ता उपस्थित रहे।

चुनाव में सर्वसहमति से विपिन पांडेय को अध्यक्ष तथा मंजू पांडेय को महामंत्री चुना गया। वहीं विकास यादव को कोषाध्यक्ष, उमेश कुशवाहा को सलेमपुर का उपाध्यक्ष तथा दिनेश सिंह को भाटपार रानी का उपाध्यक्ष बनाया गया।

इसके अलावा दीनदयाल यादव को सलेमपुर तथा दीपक प्रसाद को भाटपार रानी का संगठन मंत्री, सतीश पांडेय 'गुडलक' को मीडिया प्रभारी और यशवंत सिंह को संयुक्त मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। सिंधु पाण्डेय को महिला मंच का अध्यक्ष चुना गया।

संगठन में योगेश श्रीवास्तव को संरक्षक, हैदर अली को सलेमपुर तथा राममनोहर मिश्रा को भाटपार रानी का संरक्षक बनाया गया।

सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता और मजबूती के साथ अभिकर्ताओं के हितों के लिए कार्य करने का शपथ लिया। चुनाव के बाद उपस्थित अभिकर्ताओं ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh