Latest News / ताज़ातरीन खबरें

मानक विहीन विद्यालयों पर बीईओ की कार्रवाई, दो स्कूलों को नोटिस ।

देवरिया बरहज,मानक विहीन विद्यालयों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलवार को नायब तहसीलदार अनिल तिवारी और खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव की संयुक्त टीम ने बरहज नगर के दो निजी विद्यालयों को नोटिस जारी कर कड़ी चेतावनी दी है। नगर के नॉर्मल कॉलोनी स्थित सनराइज पब्लिक स्कूल और मिलय (बरहज) स्थित महर्षि वाल्मीकि बाल विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल को नोटिस दिया गया है। जांच में पाया गया कि सनराइज पब्लिक स्कूल के पास कक्षा 5 तक की ही मान्यता है, लेकिन विद्यालय में कक्षा 12 तक की पढ़ाई कराई जा रही थी। इसी प्रकार महर्षि वाल्मीकि बाल विद्या मंदिर बिना मान्यता के ही संचालित हो रहा था। खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार यादव ने बताया कि दोनों विद्यालयों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, जिसमें मानकों का उल्लंघन पाया गया। दोनों विद्यालय प्रबंधकों को नोटिस जारी कर निर्देश दिया गया है कि किसी भी दशा में मान्यता प्राप्त कक्षाओं से अधिक कक्षाओं का संचालन न किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दोबारा जांच में मान्यता से अधिक कक्षाएं संचालित होती पाई गईं, तो संबंधित विद्यालयों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिसमें जुर्माना और मान्यता रद्द करने की संस्तुति भी शामिल है। बीईओ की इस कार्रवाई से नगर के अन्य मानक विहीन निजी स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh