आईपीएस गौरव कुमार त्रिपाठी को हैदराबाद अकादमी में मिला सम्मान
देवरिया।बरहज तहसील के ग्राम मनीहरपुर मदनपुर देवरिया के निवासी गौरव कुमार कुमार त्रिपाठी स्वर्गीय श्री सुधीर कुमार त्रिपाठी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया है प्रथम भेज के प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें agmut ट्रेड अलर्ट हुआ था इसके बाद उनकी पहली पोस्टिंग जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में हुई थी राजौरी में सफलतापूर्वक फील्ड प्रशिक्षण पूरा करने के बाद गौरव कुमार त्रिपाठी ने द्वितीय फेज का प्रशिक्षण भी सफलतापूर्वक संपन्न किया।
उन्हें हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी के डायरेक्टर सुजीत पांडे द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन समर्पण और अनुशासन के लिए मेडल तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
गया ।
प्रशिक्षण पूरा होने के बाद वर्तमान में गौरव कुमार त्रिपाठी की नियुक्ति राजधानी दिल्ली में हुई है उनकी सफलता और सम्मान पर माता कुसुम त्रिपाठी, बड़े पिता रामाशंकर त्रिपाठी( शिक्षक) श्रीमती लीलावती त्रिपाठी, शिव प्रसाद त्रिपाठी, रामानंद त्रिपाठी ,नीरज त्रिपाठी, रमेश चंद्र पांडेय, बृजेश चंद्र पांडेय, प्रकाश चंद्र पांडेय, योगेश चंद्र पांडेय, सहित परिजनों तथा जनपद वासियों ने बधाई दी।

























































Leave a comment