Latest News / ताज़ातरीन खबरें

सड़क हादसे में घायल बछड़े और सांड का कराया उपचार, ग्रामीण की पहल से बची जान

बिलरियागंज/आजमगढ़।  विकासखंड बिलरियागंज अंतर्गत प्राचीन शिव मंदिर पटवध कौतुक के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बछड़ा और सांड घायल अवस्था में सड़क पर पड़े मिले। इसकी जानकारी होने पर पटवध कौतुक गांव निवासी प्रशांत राय उर्फ मोनू राय ने तत्काल डायल 1962 पर सूचना देकर पशुओं के उपचार की पहल की।

सूचना मिलते ही मोबाइल वेटरनिटी यूनिट यूपी 32 ईजी 3970, अजमतगढ़ से पशु चिकित्सक डॉ. पंकज चौहान और एमटीएस अजीत यादव मौके पर पहुंचे। टीम ने दोनों घायल पशुओं का उपचार किया। बछड़े के पैर की हड्डी टूट गई थी, जिसका आवश्यक उपचार एवं ऑपरेशन कर दवा और इंजेक्शन दिया गया। सांड का भी उपचार किया गया।

समय पर उपचार मिलने से दोनों पशुओं की हालत अब पहले से बेहतर बताई जा रही है। ग्रामीणों की इस मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है। इस दौरान अरविंद राय, धर्मेंद्र कुमार, पिंटू, बटेश्वर राय, प्रियांशु राय समेत अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh


अवैध असल दिखाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार देवरिया। बनकटा पुलिस ने अवैध असलहा दिखाकर लुट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, 3650 रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव निवासी धनौती थाना भाटपार रानी तथा संजय कुमार और विशाल कुमार भारती निवासी सरया टोला छरौछा थाना खामपार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। तलाशी में राजन के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व 1150 रुपये, संजय के पास से 1020 रुपये व रियलमी मोबाइल तथा विशाल के पास से 1480 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे पवन कुमार को भड़सर पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अवैध असलहा दिखाकर नकदी और मोबाइल छीन लिया था। मामले में 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।