Crime News / आपराधिक ख़बरे

आजमगढ़: सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

•सरकारी नौकरी पाने के उद्देश्य से अपने स्थान पर बैठाया था सॉल्वर, मेहनाजपुर पुलिस की कार्रवाई

आजमगढ़। जनपद में नकल माफिया एवं सॉल्वर गैंग के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मेहनाजपुर पुलिस ने परीक्षा में अपने स्थान पर सॉल्वर बैठाकर परीक्षा दिलाने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

 

पुलिस के अनुसार, 30 अक्टूबर 2025 को गांधी इंटर कॉलेज कूबा, आजमगढ़ में डीएलएल तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा आयोजित की जा रही थी। परीक्षा के दौरान अनुक्रमांक 7090142259 पर हवलदार यादव के स्थान पर मोनू यादव नामक फर्जी परीक्षार्थी परीक्षा देते हुए पकड़ा गया।

 

चेकिंग के दौरान विद्यालय स्टाफ एवं पुलिसकर्मियों ने जब उससे पहचान संबंधी दस्तावेज और आधार कार्ड आदि प्रस्तुत करने को कहा तो वह विद्यालय की बाउंड्री फांदकर भागने का प्रयास करने लगा। हालांकि, पुलिसकर्मियों एवं विद्यालय स्टाफ ने उसे पकड़ लिया।

 

इस संबंध में थाना मेहनाजपुर में संबंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान प्रकाश में आए वांछित अभियुक्त हवलदार यादव पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम भेडियाधर, थाना चिरैयाकोट, जनपद मऊ, उम्र करीब 28 वर्ष, को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने 25 अगस्त 2026 को करीब 11:10 बजे हिरासत में लिया।

 

पुलिस के अनुसार, अभियुक्त पर आरोप है कि उसने सरकारी नौकरी प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति (सॉल्वर) को बैठाकर परीक्षा दिलाई थी। मामले में गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।

 

अपराध करने का तरीका:

सरकारी नौकरी प्राप्त करने के उद्देश्य से अपने स्थान पर दूसरे व्यक्ति यानी सॉल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलाना।


Leave a comment

Educations

Sports

Entertainment

Lucknow

Azamgarh


अवैध असल दिखाकर लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार देवरिया। बनकटा पुलिस ने अवैध असलहा दिखाकर लुट की घटना का खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पिस्टल, जिंदा कारतूस, 3650 रुपये नकद, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की हीरो स्प्लेंडर बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजन यादव निवासी धनौती थाना भाटपार रानी तथा संजय कुमार और विशाल कुमार भारती निवासी सरया टोला छरौछा थाना खामपार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर सुंदरपार जाने वाले मार्ग के तिराहे के पास घेराबंदी कर तीनों को पकड़ा गया। तलाशी में राजन के पास से पिस्टल, जिंदा कारतूस व 1150 रुपये, संजय के पास से 1020 रुपये व रियलमी मोबाइल तथा विशाल के पास से 1480 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। पुलिस के मुताबिक 20 अगस्त की शाम इलेक्ट्रॉनिक दुकान से घर लौट रहे पवन कुमार को भड़सर पुल के पास बाइक सवार तीन युवकों ने अवैध असलहा दिखाकर नकदी और मोबाइल छीन लिया था। मामले में 24 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपियों ने घटना स्वीकार की। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी कर पुलिस ने अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।