नहाने गए युवक की पोखरे में डूबने से मौत
आजमगढ़ जनपद के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बसही गांव में बुधवार लगभग 11:00 बजे पोखरे में नहाने गए एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई मौत की खबर सुनकर गांव में मातम छा गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार पल्हना पुलिस चौकी क्षेत्र के बसही गांव निवासी नरेन्द्र राजभर उम्र लगभग 54 वर्ष पुत्र शिवधनी राजभर बुधवार लगभग 11:30 बजे अपने पट्टीदार काशी राजभर की पत्नी बंसराजी राजभर की मृत्यु पर घाट नहाने गए थे। सभी लोग इंडिया मार्का हैंड पाम्प पर नहा रहे थे और वह वही थोड़ी दूर पर स्थित पोखरे में नहाने चले गए। लोगों ने मना किया फिर भी नहीं माने। नहाने वाले तीन बच्चे उनके पीछे पीछे पोखरे पर गए। पोखरा काफी गहरा है। पोखरे में कूदने के बाद वह ज्यों ही थोड़ा आगे बढ़े- डूबने लगे ,बच्चे चिल्लाए सभी लोग आए पर तब तक वह डूब चुके थे। ग्रामीण काफी खोजें पर शव का पता नहीं चला। तब ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन को सूचना दी। तत्काल मौके पर कोतवाल देवगांव सुनील कुमार सिंह व चौकी प्रभारी पल्हना संदीप दुबे मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से मृतक के शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।


























































Leave a comment