कांग्रेस के सह प्रभारी का जनपद के प्रथम अगमन पर हुआ जोरदार स्वागत।
देवरिया।अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी एवं पूर्वांचल जोन के नवनियुक्त प्रभारी अभिषेक दत्त बुधवार को टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। उनके प्रथम देवरिया आगमन पर जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ के नेतृत्व में जिले के कांग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, पूर्व प्रत्याशीयों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, ब्लाक अध्यक्षों,विभागों, फ्रंटल प्रकोष्ठों के अध्यक्ष पदाधिकारियों सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ही जनपद के कांग्रेस जनों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय सचिव,पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त ने कहा कि पूर्वांचल कांग्रेस पार्टी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र है और यहां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत उसका कार्यकर्ता है। बूथ से लेकर जिला स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद और समन्वय स्थापित कर संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय और सशक्त बनाना आवश्यक है। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ कांग्रेस की नीतियों, कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े मुद्दों को जनता तक पहुंचाएं।
अभिषेक दत्त ने कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करती रहेगी तथा लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और जनहित की आवाज को मजबूती से उठाएगी। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों महंगाई, अपराध और चंदा चोरी जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाने में विफल रही है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक मजबूती, आपसी समन्वय और जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का आह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचारधारा और संगठन को मजबूत बनाने में प्रत्येक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है।
जिलाध्यक्ष विजय शेखर मल्ल ‘रोशन’ ने कहा कि राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी,पूर्वांचल प्रभारी अभिषेक दत्त का देवरिया आगमन संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर है। उनके मार्गदर्शन और संवाद से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार हुआ है। उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी सक्रियता से कार्य कर रही है।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी,जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी,शहर अध्यक्ष,शहर कांग्रेस के पदाधिकारी,पूर्व शहर अध्यक्ष, प्रदेश,जिला एवं शहर महिला कांग्रेस के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी,ब्लॉक अध्यक्ष, युवा कांग्रेस,फ्रंटल संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेसजन उपस्थित रहे।



























































Leave a comment